VIDEO: ब्लूडार्ट कंपनी के माल को लूटने के सात आरोपी गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ब्लूडार्ट कम्पनी के हाईवैल्यू सामान को लूटने का प्रयास करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल कार बरामद की है। मामला का खुलासा होने पर पता चला कि लूट की योजना को अंजाम देने वाला ब्लू डार्ट कम्पनी का एक कर्मचारी ही निकला जिसका नाम रितेश है।

ब्लू डार्ट का आयशर कैंटर 7 फरवरी की रात को माल लेकर दिल्ली से बरेली जा रहा था कि बाबूगढ़ से कार में सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके कैंटर को रोक लिया। बदमाशों ने कैंटर चालक को अपनी कार में बैठा लिया और कैंटर को गढ़मुक्तेश्वर ले गए, जहां उन्होंने कैंटर में रखे हुए पैकेटों को फाड़ कर कीमती सामान खोजना शुरु कर दिया। भोर हो जाने पर बदमाश कैंटर को छोड़कर तथा चालक को अटसैनी के पास फेंककर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि लूट की योजना ब्लू डार्ट कम्पनी के कर्मचारी रितेश कुमार ने ही बनाई और उसने अपने साथ कम्पनी के कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज व अन्य को शामिल किया। योजना के मुताबिक बदमाशों ने सात फरवरी की रात को लूट को अंजाम देने का प्रयास किया परन्तु वे सफल नहीं हो सके। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लुटेरों की खोज शुरु कर दी और सात बदमाशों को धर दबोचा।

अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:







  • Related Posts

    शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

    🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

    Read more

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

    शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
    error: Content is protected !!