हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग को निजी हाथों ेमें सौंपने के विरोध में सोमवार की शाम को हापुड़ में बिजली कर्मचारियों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग के समर्थन में मंगलवार को बाइक रैली निकाली।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति हापुड़ के जिलाध्यक्ष राकेश भास्कर ने कहा कि निजीकरण से बिजली उपभोक्ताओं का हित सुरक्षित नहीं रहेगा और कर्मचारियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे है। उन्होंने सरकार से निजी करण के फैसले को रदद करने की मांग की।
कर्मचारियों का मशाल जुलूस संजय विहार कालोनी से रेलवे रोड होते हुए तहसील चौपला पर समाप्त हुआ।
























