हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस आए दिन बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी की बाइकें बरामद करने का दावा करती है, परंतु बाइक चोर गिरोह हापुड़ का पीछा नहीं छोड़ रहा है। आज फिर दो बाइक चोरी होने की खबर मिली है।
गांव पवसरा थाना अगौता बुलंदशहर के शिवम कुमार ने थाना पिलखुवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश उसकी अपाची बाइक रामलीला मैदान के पास धर्मकांटा से चोरी कर ले गए।
थाना सिम्भावली के गांव अकबरपुर बुकराना के रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चोर यूको बैंक के पास के उसकी बाइक चोरी कर ले गए।

























