प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी












हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद ने रविवार को यहां कहा कि देश में समाजवाद का हनन हो रहा है तथा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए भारत जोड़ो तिरंगा मार्च यात्रा निकालने की घोषणा की गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को प्रदेश के चार जोन में भारत जोड़ो तिरंगा मार्च यात्रा निकाली जाएगी। प्रथम यात्रा हापुड़ से बागपत,दूसरी यात्रा लखनऊ से बरेली, तीसरी यात्रा कानपुर से जालौन, चौथी यात्रा जोनपुर से भदौई तक निकाली जाएगी। प्रत्यके यात्रा 75 किलोमीटर लम्बी होगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की लोकतंत्र व जन विरोध नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। यह यात्रा एक आंदोलन है। कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव फतह करना है। इस मौके पर मिथुन त्यागी, गजराज सिंह, अभिषेक गोयल, गौरव गर्ग, अतीख उर रहमान, राज मोहन सिंह, मुकेश कौशिक, अंकित शर्मा, बदरुद्दीन कुरैशी आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में कांग्रेस नेता यात्रा की जानकारी देते हुए। (छाया:सीमन)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!