👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा पुलिस ने दतैड़ी मोड़ से सोमवार को एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पिलखुवा के मौहल्ला सद्दीकपुरा के चांद के रुप में की है। पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को नाबालिग के पिता ने पिलखुवा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर लिया।





























