बाबूगढ़, सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव भिम्यारी में बदमाश एक मकान में नकब लगाकर दस हजार रुपए नकद तथा लाखों रुपए के जेवर चोरी कर ले गए।
पुलिस के अनुसार कुलदीप कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश उसके मकान की पीछे की दीवार काटकर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
























