हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अलीगढ़ व मेरठ के ज्वैलरी व्यापारियों के साथ हुए हादसे पर हापुड़ के ज्वैलरी व्यापारियों ने दुख व्यक्त किया है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की।
सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के प्रधान लोकेश सर्राफ,वीरेंद्र पिल्लू, अरविंद शर्मा,गौरव, हिमांशु आदि रविवार को कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारी को एक ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने मांग की कि हापुड़ के सर्राफा बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

























