जनपद हापुड़ में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गोवंश के प्रति सह्रदयता एवं जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जनपद में संचालित 40 निराश्रित गौ आश्रय स्थलों एवं पांच पंजीकृत गौशालाओं में गोपाष्टमी पर्व पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गये। हापुड़ में संचालित समस्त निराश्रित गो आश्रय स्थलों, वृहद गो संरक्षण केंद्र, पंजीकृत गौशालाओं आदि में गो पूजन, पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषक आहार खिलाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वृहद गो संरक्षण केंद्र नंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने उपस्थित जनमानस से संरक्षण केंद्र की आवश्यकता के दृष्टिगत श्रमदान व आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील की। श्री पंचायती गौशाला हापुड़ में गोवंश का पूजन करते हुए गौशाला के संचालकों के प्रयासों की सराहना की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार द्वारा जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थलों में कार्यरत गौ पालकों को निर्देशित किया गया कि सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए गो संरक्षण केंद्रों में गोवंशों हेतु सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने गोवंश के लिए त्रिपाल, भूसा -चारा इत्यादि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सर्दी के कारण किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए। इसको ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय अंतर्गत पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर पशु विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ग्राम प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के 40 निराश्रित गौ आश्रय स्थलों तथा 5 पंजीकृत गौशालाओं पर भी गो पूजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं गोवंश को पोषक आहार खिलाया गया।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!