हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कहते है कि गुदडिय़ों में भी लाल छिपे होते हैं,इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है हापुड़ के दो वेट लिफ्टरों ने,जिन्होंने मैडल जीते कर जनपद का नाम रोशन किया है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव हैदरपुर के विशाल जाट ने नैशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान प्रा£प््त कर मैडल प्राप्त किया है।
हापुड़ के चेतन शर्मा ने इंडियन पावन लिफ्टिंग फैडरेशन के तत्वावधान में आयोजित चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 67.5 किलो वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ये दोनो प्रतियोगिताएं दिल्ली में आयोजित की गई।
दोनो खिलाडिय़ों का गाने-बाजे के साथ हापुड़ में स्वागत किया गया।
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122





























