हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव असौड़ा में क्रिकेट मैच जीतने पर रविवार की रात निकाले गए विजयी जुलूस के विरोध में पांच नामजद लोगों सहित अनेक लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़ ने बताया कि विजयी जुलूस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया और पांच लोगोंं को नामजद करते हुए अनेक अज्ञात लोगों के विरुद्ध शासनादेश का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


























