हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंडी समिति हापुड़ सचिव रंजना करियाना ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे नवीन मंडी स्थल पर किसान से कोई आढ़त न लें और न ही कोई कटौती काटे,वरना दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंडी समिति सचिव ने उक्त चेतावनी भाकियू की अगुवाई में किसानों द्वारा धरना, प्रदर्शन के बाद जारी है। किसानों ने आरोप लगाया था कि धान व्यापारी किसानों से जबरन दो प्रतिशत आढ़त वसूल रहे है। सचिव ने कहा है कि कृषि उत्पाद की बिक्री के तुरंत बाद किसान को 6-आर जारी की जाए और किसान से आढ़त वसूलना असंवैधानिक है और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























