हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेसियों ने हाथों में धान की बालियां लेकर हापुड़ के कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों में किसानों का शोषण व उत्पीडऩ हो रहा है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व विधायक गजराज सिंह, सत्य नारायन अग्रवाल, जिला सचिव अमित अग्रवाल, विक्की शर्मा,गौरव गर्ग, दीपक गुप्ता, मोनिका शर्मा, नरेश भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आज यहां कलैक्ट्रेट पहुंंचे और किसानों के कथित शोषण के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी हाथों में धान की बालियां लिए हुए थे।

भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों को धान का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की धान खरीद के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। किसान के धान में नमी बताकर बिचौलिए धान को सस्ता लूट रहे हंै। कांग्रेसियों ने किसान का धान सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग की। उनकी मांग है कि बिजली दरों में वृद्धि का वापिस लिया जाए और किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान किया जाए। कांग्रेसियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
आधुनिक चक्की द्वारा निर्मित माया चक्की आटे के लिए कॉल करें: 9259066439, 7669283177





























