हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): बिजली विभाग द्वारा किसानों के उत्पीडऩ के विरोध में मंगलवार को यहां किसानों ने अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार सिंह व अधिशासी अभियंता का घेराव कर उन्हें घंटों धूप में बैठाया।
भाकियू की अगुवाई में आयोजित धरने पर किसानों ने कहा कि अनाप-शनाप बिजली बिल किसानों को भेजे जा रहे है। चैकिंग के नाम पर जेई व लाइन मैन रात को गांवों में आ धमकते है और रिश्वत की मांग करते है। किसान उत्पीडऩ रोकने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
अधीक्षक अभियंता ने किसानों को अश्वासन दिया कि जो दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा और किसानों के हितों की रक्षा होगी।

























