हापुड़, सीमन/अशोक तोमर जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में स्थित जनता इंटर कॉलेज में भारत सरकार के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन सोना सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन सोना सिंह ने कहा कि किशोर शिक्षा और स्वास्थ्य आज सभी के लिए आवश्यक है। किशोर के विकास के लिए चरित्र संगम बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि गढ़ सीएचसी प्रभारी दिनेश भारती ने कहा कि बच्चों को हिचकिचाहट से दूर रहकर अपने रोगों के बारे में खुलकर चर्चा करनी चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने कहा कि किशोरावस्था बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा पर एकल काव्य पाठ किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्या शिवानी सैनी ने बेटियों को निर्भय और समर्थ बनने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आज महिला व लड़कियां किसी की मोहताज नही है और प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियां अपना नाम कर रही है और सरकार भी नारियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम मे पेंटिंग प्रतियोगिता मे विजेता छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशिस्तपत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में डा. सुरेंद्र चौहान, डा. हर्षवर्धन,अरूण कुमार, प्रेमचंद, अंशुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
































