हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आपने कार्तिक पूर्णिमा पर पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर स्नान करने का कोई प्रोग्राम बना रहें तो उसे त्याग दें, क्योंकि कोविड-19 के कारण जिला पंचायत हापुड़ ने गढ़-गंगा मेले के आयोजन का प्रस्ताव रद्द कर दिया है,यानि कि इस बार जिला पंचायत गढ़-गंगा मेले का आयोजन नहीं करेगी।
बता दें कि जिला पंचायत हापुड़ के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगातट पर एक विशाल गंगा मेले का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान,
पंजाब आदि प्रांतों से करीब पंद्रह लाख श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु मेले में पहुंचते है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा स्नान 30 नवम्बर का है।


























