👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को हापुड़ में समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने सदैव समाज के पिछड़े व शोषित लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है। इस अवसर पर सपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




























