करंट से हुई कर्मचारी की मौत के मामले में मुकद्दमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव रसूलपुर में स्थित कृष्णा सोस फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने धारा 304 के तहत रसूलपुर निवासी समरपाल व अनिल के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
बता दें कि गांव बनखंड़ा का रहने वाला 32 वर्षीय नितिन कृष्णा सोस फैक्ट्री में कार्य करता था। शनिवार को फैक्ट्री में काम करते समय नितिन मोटर पर गिर गया और करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलकर परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना बाबूगढ़ के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मृतक के परिजनों को समझाया और स्वजनों को वहां से हटाया। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171








Related Posts

विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

🔊 Listen to this विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृतहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम की…

Read more

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

🔊 Listen to this जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

अवैध तमंचे के साथ थमा

अवैध तमंचे के साथ थमा

कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन

कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन

घूसखोर पंडित फिल्म पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा

घूसखोर पंडित फिल्म पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा
error: Content is protected !!