कम्युनिटी किचन से असहाय लोगों को भोजन










यहां दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में स्थित आनंदम मैरिज होम में जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन द्वारा कोरोना महामारी के चलते गरीब,मजदूरों सहित सैकड़ों लोगों को गत 5 अप्रैल से लगातार कच्चा व पक्का भोजन वितरित किया जा रहा है।

 बता दें कि किचन द्वारा मोहल्ला लज्जापुरी ,आदर्श नगर कॉलोनी,हर्ष विहार, गणेशपुरा, रामगढ़ी सहित 41 मौहल्लों को कम्युनिटी किचन द्वारा लोगों  को सुबह -शाम भोजन वितरित किया जा रहा। हापुड़- पिलखुआ विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर देशपाल पुंडीर ने बताया कि शासन के आदेश तक कम्युनिटी किचन चालू रहेगी और अभी तक इस किचन को शासन द्वारा मात्र दो लाख रू की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। नगर की समाजसेवी संस्थाओं  व एचपीडीए द्वारा शेष खर्च वहन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 1250 पैकेट्स कच्चा भोजन लोगों को उपलब्ध करा चुकी है और 800 से लेकर 1000 तक पक्का भोजन सुबह-शाम लोगों को वितरित किया जा रहा है।आज बुधवार को सदर उप जिला अधिकारी सत्यप्रकाश ने किचन का निरीक्षण किया और वहां खाने पीने की वस्तुओं  की बारीकी से जांच की और स्वयं भी वहां का बना भोजन ग्रहण किया। इस किचन में एचपीडीए के कर्मचारी डोर टू डोर अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं ।यहां तक कि लोगों की सेवा के लिए जूनियर इंजीनियर ने अपनी गाड़ी भी खाना वितरण करने में लगा रखी हैं ।किचन में पूरे सप्ताह का मैन्यू जैसे पूड़ी सब्जी, छोले चावल ,राजमा ,चावल  आदि भोजन लोगों के लिए उपलब्ध है यह किचन शासन के निर्देशों तक  चालू रहेगा।







  • Related Posts

    पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क…

    Read more

    सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में शनिवार को अज्ञात वाहन ने तीन वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। सड़क…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

    पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

    सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

    घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

    हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

    हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

    संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

    संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

    ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा

    ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा
    error: Content is protected !!