हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस.एस.वी. इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने बताया कि वर्तमान सत्र 2020-21 में लगभग 3100 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है, जिनकी संख्या गत सत्र 2019-20 की तुलना में लगभग 400 छात्र-छात्राएं अधिक है। स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन शिक्षण की व्यवस्था है। जिसका निरीक्षण समय-समय पर स्वयं प्रधानाचार्य द्वारा किया जाता है। लगभग सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल नम्बर प्रधानाचार्य के मोबाइल मे फीड हैं। जिससे क समय-समय पर छात्र-छात्राओं से आनलाइन शिक्षण के संबंध में जानकारी ली जाती है। आनलाइन शिक्षण के साथ ही अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा वीडियो काल के माध्यम से छात्र-छात्राओं की शिक्षण संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
स्कूल के प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य ने कहा कि स्कूल में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रवेश सिद्ध करता है कि एस.एस.वी. इंटर कालेज, हापुड़ अपनी शिक्षण व्यवस्था, खेलकूद एवं पाठ्यसहगामी क्रियाओं के माध्यम से जनपद हापुड़ के शीर्ष स्कूलों में अपना स्थाना निर्धारित करता है। मुझे आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि स्कूल इसी प्रकार उन्नति के शिखर पर बना रहेगा।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996
























