हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में हापुड़ की आलोक कॉलोनी निवासी गुप्ता बाप-बेटे की संपत्ति जल्द ही कुर्क होगी। सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कोर्ट जल्द ही आरोपियों की संपत्ति की कुर्की के आदेश कर सकती है।
कौन है गुप्ता बाप-बेटे:
दोनों आरोपी हापुड़ की पॉश कॉलोनियों में से एक आलोक कॉलोनी के निवासी हैं। आरोपियों के नाम है: अरुण कुमार गुप्ता पुत्र महेश चंद तथा हिमांशु गुप्ता पुत्र अरुण कुमार गुप्ता।
जानें क्या है पूरा मामला:
मामला गाजियाबाद के कविनगर थाने का है जहां साल 2020 के महीने अक्टूबर में रघुवीर सिंह ने आठ आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया। मामला कविनगर स्थित होली एंजल्स पब्लिक स्कूल समिति से जुड़ा है जहां पीड़ित रघुवीर सिंह ने खुद के साथ 8 करोड़ अड़तीस हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला समिति के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन कुमार जैन, पूर्व प्रबंधक शानू जैन, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य प्रद्युमन जैन, पूर्व उपप्रबंधक साक्षी जिंदल, विजय कुमार तथा हापुड़ निवासी पूर्व कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता तथा पूर्व कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु गुप्ता (बाप-बेटे) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि समिति की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर करोड़ों रुपए ठगे गए।
किन-किन धाराओं में हुआ केस दर्ज:
गाजियाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 120-बी, 506, 471, 468, 467, 406 तथ 420 के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
EHAPUR NEWS जल्द ही दोनों की फोटो भी आपतक पहुंचाएगा।
सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171:























