हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आलू,प्याज,टमाटर दामों में वृद्धि ने भोजन की थाली का आनंद किरकिरा कर दिया। इनके दामों में वृद्धि ने लोगों को रुला दिया है।
हापुड़ में बढिय़ा आलू चिपसोना 40 रुपए प्रति किलो,टमाटर देसी 60 रुपए प्रति किलो, प्याज 70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। प्याज की आवकें नासिक, इंदौर से तथा टमाटर नागपुर साइड से आ रहा है। हापुड़ के कोल्डस्टोरों में आलू का पर्याप्त भंडारण है और भावों में तेजी से देखते हुए निकासी कम हो रही है।
बढिय़ा आलू में तेजी के कारण काट के आलू की मांग बढ़ी है और चाट,पकौड़ी व आलू की टिक्की वाले काट का आलू ले रहे है।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY
























