VIDEO: आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने आनलाइन धोखाधड़ी करके लोगों को ठगने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख सत्तर हजार रुपए नकद, 24 मोबाइल,12 एटीएम कार्ड,24 बैंक पासबुक, दो लैपटाप, एक प्रिंटर,8 चैकबुक और पचास से भी ज्यादा फर्जी आईकार्ड और एक कार व दो बाइक बरामद की।


पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि गैंग के सदस्यों ने करीब 150 बैंक खाते खोल कर लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये बैंक खाते फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को ठगने के उद्देश्य से खोले गए थे। गिरोहबंद लोग लोगों को आनलाइन ठगी, बैंक फ्राड,फर्जी कम्पनी व बैवसाइड बनाकर लोगों को ठग रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने रात हापुड़ के आनंद विहार क्षेत्र से की। उनके दो साथी फरार है। पुलिस ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के थाना विजयनगर की डूडा कालोनी का धीरज उर्फ दीपक तथा मौहल्ला कोट गांव का राहुल व कैलाश नगर का विनय और प्रताप विहार का संदीप यादव,सिद्धार्थ विहार का राहुल है। जबकि उनके दो साथी दिनेश व विकास फरार है। यह गैंग वर्ष 2016 से लोगों के साथ ठगी करने में लगा था। फिलहाल में गैंग के सदस्यों द्वारा लोन दिलाने के नाम पर कम्पनी क्रेडिट होम सोल्यूशन संचालित की जा रही थी।







Related Posts

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

🔊 Listen to this हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारणहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):तहसील हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय…

Read more

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

🔊 Listen to this बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू
error: Content is protected !!