VIDEO:आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पहुंचे हापुड़ के किसान










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ की टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पर पहुंची और किसान आन्दोलन को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेशाध्यक्ष सुमन त्यागी ने कहा कि लगातार दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरो पर किसानों की मौतें हो रही हैं या किसान आत्महत्या कर रहें हैं। लेकिन किसानों के बीच में कोई सरकार का प्रतिनिधि नहीं आया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार को तुरंत न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद की सुनिश्चितता पर कानून बनाने की जरूरत है। चाहें किसानों की फसलों को कोई भी खरीदें। जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली मन्सूरी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था कुछ अहम मुद्दों पर किसानों के साथ है क्योंकि राष्ट्रीय सैनिक संस्था सैनिक संतो व किसानों को मिलाकर बनाया गया संगठन है।
किसानों की हौसलाअफजाई करने के लिए गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली मन्सूरी, मुकेश प्रजापति, ताराचंद जाटव, दिवाकर त्यागी व चिराग त्यागी मौजूद थे।

वीडियो देखेः

सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!